News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'संजू' के साथ अटैच होगा अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर

'गोल्ड' अपने पोस्टर और टीजर की वजह से काफी चर्चा में है.

Share:

मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' के साथ अटैच होगा. वैसे तो सोशल मीडिया पर 'गोल्ड' फिल्म का ट्रेलर 25 जून को ही रिलीज हो जाएगा लेकिन सिनेमाहॉल में इसका ट्रेलर 'संजू' के साथ देखने को मिलेगा.

'गोल्ड' अपने पोस्टर और टीजर की वजह से काफी चर्चा में है. गोल्ड में अक्षय कुमार एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं जिसने ओलंपिक में भारत को अपना पहला स्वर्ण पदक जिताया था. इस फिल्म में भारत के लिए पहला 'गोल्ड' जीतने की चाह रखने वाले एक आदमी के सपने को दर्शाया गया है.

कुछ दिनों पहले इसका एक पोस्टर रिलीज हुआ था जिसे शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, "वो सपना जो पूरे देश ने एक साथ देखा था. वो सपना जो 1936 में शुरु हुआ था. वो सपना जिसे सच होने में 12 साल लग गए. देखने के लिए तैयार हो जाइए... गोल्ज का ट्रेलर रिलीज हो रहा है 25 जून को."

फिल्म 'गोल्ड' के माध्यम से अभिनेता अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर काम कर रहे है. रीमा कागती द्वारा निर्देशित इस फिल्म के साथ टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही है.

'गोल्ड' 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी.

वहीं अगर संजू की बात करें तो ये संजय दत्त की बायोपिक है जिसमें मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर हैं. ये फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होने वाली है. (एजेंसी इनपुट)

Published at : 22 Jun 2018 07:56 AM (IST) Tags: Ranbir Kapoor Sanju Akshay Kumar Gold
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'हनुमान अंश' 29वें दिन बनी बॉलीवुड की बिगेस्ट फिल्म, चटकाए 'धुरधंर 2' से 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड

'हनुमान अंश' 29वें दिन बनी बॉलीवुड की बिगेस्ट फिल्म, चटकाए 'धुरधंर 2' से 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड

Box Office: दूसरे दिन भी 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल, सुबह 11 बजे तक 26 करोड़ के हुई पार

Box Office: दूसरे दिन भी 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल, सुबह 11 बजे तक 26 करोड़ के हुई पार

'सॉलिड, कड़क और मसालेदार, करण जौहर को पसंद आई 'मिर्जापुर द मूवी', शेयर किया रिव्यू

'सॉलिड, कड़क और मसालेदार, करण जौहर को पसंद आई 'मिर्जापुर द मूवी', शेयर किया रिव्यू

रवि किशन ने 'मिर्जापुर' में लूटी लाइमलाइट, कालीन भैया-गुड्डू सब पर भारी बड़े 'बबुआ'

रवि किशन ने 'मिर्जापुर' में लूटी लाइमलाइट, कालीन भैया-गुड्डू सब पर भारी बड़े 'बबुआ'

फ्राइडे को 'मिर्जापुर द मूवी' ने काटा बवाल, 'हनुमान अंश' की भी रही धूम, 'टॉक्सिक' ने तोड़ दिया दम, जानें- कलेक्शन

फ्राइडे को 'मिर्जापुर द मूवी' ने काटा बवाल, 'हनुमान अंश' की भी रही धूम, 'टॉक्सिक' ने तोड़ दिया दम, जानें- कलेक्शन

टॉप स्टोरीज

आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?

आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?

Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी

Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी

82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा

82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा

आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा